play_arrow

हिंदी

भालू

kidyaan June 17, 2022 591


Background
share close

भालू के बारे में जानकारी : भालू एक स्तनधारी जंगली जानवार है जो उरसीडे परिवार का सदस्य है| यह एक बड़ा शरीर वाला पशु है जिसके पैर मोटे, मज़बूत हाथ, कड़े नाख़ून और पुरे शरीर में घने बाल होते हैं| यह पुरे विश्व में फैला हुआ है जैसे एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका| भालू को रीछ भी कहते हैं| भालू अपने पिछले दो पैरों के जरिये इंसानों की तरह खड़ा भी हो सकता है| यह अपने अगले पैरों को हाथों की तरह प्रयोग करता है| शिकार और लड़ाई के लिए यह सख्त नाख़ून का इस्तमाल करता है| भारत में यह कश्मीर से लेकर असम तक के हिमालय पर्वत पे पाया जाता है|

भालू का वर्गीकरण इनके शारीरिक और सामाजिक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है| वैसे तो भालू की आठ जातियां होती हैं, पर निम्नलिखित प्रमुख है –

सफ़ेद भालू – यह उत्तर अमेरिका में पाया जाता है| इसका वजन 400 kg से 450 kg तक होता है| अतः यह काफ़ी भारी भरकम होता है| यह स्वभाव से आक्रामक और खतरनाक होता है| यह पशु खास कर के शाकाहारी पशुयों पर हमला करता है|

काला भालू – इस रंग के भालू सबसे प्रमुख है| इस जाती के भालू को आसानी से खेल सिखाया जा सकता है| इसलिए इसे मनोरंजन में खूब प्रयोग किया जाता है| इसका वजन 90 kg से 140 kg तक होता है| स्वेत भालू के तुलना में यह छोटा होता है| इसकी औसत उम्र 20 – 25 साल होती है|

भूरे भालू – ये भूरे रंग के होते हैं| इन्हें ग्रीजली भालू भी कहते हैं| इस जाती के भालू एशिया ओर यूरोप महाद्वीप में पाया जाता है| इन्हें पाला भी जा सकता है|

ध्रुवीय भालू – इसे पोलर बेयर भी कहते हैं| ये सफ़ेद रंग के होते हैं| ये आर्कटिक भागो जैसे ग्रीनलैंड, ऊतर ध्रुव इलाके में पाये जाते हैं| ये काफ़ी शक्तिशाली होते हैं| ध्रुवीय भालू की लम्बाई 7 से 10 फुट तक हो सकती है| इनका भोजन मछली, सील, वालरस इत्यादि होता है| ये पानी में 100 मील की रफ़्तार से तैर सकते हैं|

स्लोथ भालू – इस जाती के भालू भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है| इनकी लम्बाई 150 cm – 190 cm होती है| इनका आहार कीड़े मकोड़े और शहद होता है|

Rate it
Previous episode
Similar episodes

Post comments

This post currently has no comments.

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.